Xiaomi Mi A3 21 अगस्त को होगा मार्किट में लॉन्च

8/13/2019 3:24:59 PM

गैजेट डेस्क : Xiaomi Mi A3 को पहले 23 अगस्त को भारत में डेब्यू करने की  खबरें आ रही थी। लेकिन अब मोबाइल कंपनी Xiaomi ने पुष्टि की है कि यह वास्तव में कुछ दिन पहले लॉन्च हो रहा है - Realme 5 सीरीज के आधिकारिक लॉन्च होने के एक दिन बाद यानी 21 अगस्त को। इसकी कीमत 22,200 रुपये तक हो सकती है। 

Mi A3 Mi CC9e पर आधारित है, लेकिन स्टॉक एंड्रॉइड (बेसिक वर्जन) पर चलता है और एंड्रॉइड वन प्रोग्राम का एक हिस्सा है। यह स्नैपड्रैगन 665 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है और इसमें एक 6.01 "HD + सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है।


 

Xiaomi Mi A3 के फीचर्स 

 

 


Mi A3 को तीन कलर ऑप्शंस  - ब्लू , वाइट और ग्रे में पेश किया गया है। 4G VoLTE, वाई-फाई  802.11, ब्लूटूथ  v5.0, GPS/ A-GPS, USB Type-C, and a 3.5mm ऑडियो जैक शामिल है। 


Xiaomi Mi A3  स्पेसिफसीएशन समरी 

 

  • रैम  : 4GB

  • ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्राइड 9 पाई 

  • इंटरनल स्टोरेज : 64GB

  • बैटरी : 4030mAh

  • कैमरा : 48 MP + 8 MP + 2 MP 

  • स्क्रीन डिस्प्ले : 6.08 इंच 

  • रेजोलुशन : 720x1560 पिक्सेल 

Edited By

Harsh Pandey