Xiaomi Mi 10i की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें दाम व सारी खूबियां
1/8/2021 11:28:56 AM
गैजेट डैस्क: शाओमी आज अपने लेटैस्ट 5G स्मार्टफोन Mi 10i की भारत में बिक्री शुरू कर देगी। इसे ऐमजॉन इंडिया और mi.com पर आज यानी 8 जनवरी को दोपहर 12 बजे से उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी Mi 10i के 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 21,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 23,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इस फोन को पैसिफिक सनराइज, मिडनाइट ब्लैक और अटलांटिक ब्लू कलर में खरीद सकते हैं।
कंपनी ने बताया है कि Mi 10i में i का मतलब इंडिया है और इसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरों के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है। यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें 108 मेगापिक्सल का सैमसंग द्वारा तैयार किया गया HM2 सैंसर मिलता है।
Xiaomi Mi 10i की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.67 इंच की फुल एचडी प्लस (रिफ्रेश रेट 120Hz) |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 750G प्रोसेसर |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 12 |
क्वॉड रियर कैमरा सैटअप |
108MP (प्राइमरी सैमसंग HM2 लेंस) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) + 2MP (मैक्रो लैंस) + 2MP ( डेप्थ सेंसर) |
फ्रंट कैमरा |
16MP |
बैटरी |
4,820mAh |
कनैक्टिविटी |
5G, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडिओ जैक, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ |
खास फीचर |
33 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट |