Redmi Note 7 Pro को लेकर Xiaomi ने दी गुड न्यूज़

8/2/2019 1:02:03 PM

गैजेट न्यूज़ : चीन की दिग्गज मोबाइल निर्माता शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को लेकर एक अहम अनाउंसमेंट की है। कंपनी ने  आधिकारिक जानकारी दी कि उसने Redmi Note 7 सीरीज के 50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड पार कर लिया है। इस मौके पर कंपनी ने अपने यूज़र्स को गुड न्यूज़ देते हुए एलान किया है कि अब Redmi Note 7 Pro ओपन सेल में भी उपलब्ध होगा। 

 

Redmi Note 7 सीरीज के ये स्मार्टफोन्स लॉन्च किये गए थे 

 

 

शाओमी कंपनी ने Redmi 7 सीरीज के तहत  Redmi Note 7 , Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro को लॉन्च किया था। फरवरी में ही लॉन्च किये गए इन स्मार्टफोन्स ने मात्र 5 महीनों के भीतर 50 लाख यूनिट्स की बिक्री का माइलस्टोन हासिल कर कर लिया है। Redmi Note 7 की बिक्री को कंपनी ने भारत में समाप्त कर दिया है हालाँकि देश में Redmi Note 7 Pro 13,999 रुपये में और Redmi Note 7S 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है। 

 


Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन्स summary 

 

 

 

  • रैम - 4 GB / 6 GB  

  • इंटरनल स्टोरेज- 64 GB / 128 GB 

  • प्रोसेसर - क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 ऑक्टाकोर 

  • डिस्प्ले स्क्रीन : 6.3-इंच फुल HD + 1080 x 2340 स्क्रीन रेसोलुशन 

  • ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्राइड 9.0 पाई  

  •  कैमरा : रियर 48 MP + Sony IMX 586 सेंसर , फ्रंट - 13 कैमरा \

  •  बैटरी  - 4000 mah 

Edited By

Harsh Pandey