म्यूजिक लवर्स के लिए शाओमी ने लांच की दो नई एप्स

5/3/2018 10:03:04 AM

जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने कल मुंबई में आयोजित एक Mi पॉप इवेंट में अपनी लेटेस्ट Mi म्यूजिक एप्प और Mi वीडियो एप्प को लांच कर दिया है। शाओमी ने Mi म्यूजिक एप्प को हंगामा के इंटीग्रेशन के साथ पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स करीब 1 करोड़ से भी ज्यादा गाने सुन सकेंगे, जिसमें हिंदी, बंगाली, पंजाबी, गुजराती, तमिल, भोजपुरी और राजस्थानी जैसी भाषाएं शामिल होंगी। वहीं, Mi वीडियो एप्प की बात करें तो यह एप्प 15 भारतीय भाषाओं जैसे बंगाली, भोजपुरी, तेलेगु, गुजराती, हिंदी, मलयालम, मैथिली और आसामी जैसी भाषाओं को स्पोर्ट करेगा।

 

PunjabKesari

 

Mi म्यूजिक एप्पः

 

PunjabKesari

 

शाओमी Mi म्यूजिक सर्विस के तहत 13 से भी अधिक भारतीय भाषाओं (तमिल, गुजराती, मराठी, उड़िया व भोजपुरी आदि) व अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं के 19 मिलियन से भी अधिक कंटेंट के स्ट्रीमिंग की मुफ्त सुविधा यूजर्स को मिलेगी। इसके अलावा इस एप्प में एक खास फीचर है जो डायनैमिक लिरिक्स के नाम से है। ये फीचर दरअसल कैरेओको लवर्स के लिए है जिसमें कि वे अपने मनपसंद ट्रैक को लिरिक्स के साथ गा सकते हैं।

 

Mi वीडियो एप्पः

Mi वीडियो एप्प की बात करें तो इसपर अभी हंगामा प्ले,सोनीलिव और वूट के माध्यम से कंटेट उपलब्ध कराया गया है। वहीं इस क्रम में कंपनी आगे सन वियू, फ्लिकस्ट्री, NXT, ALT बालाजी, Zee5 और TVF आदि के कंटेंट को भी उपलब्ध कराएगी। ये AVI, MP4, MOV, MKV, MKA, MPEG और M2TS सहित 12 वीडियो फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है। 

 

PunjabKesari

 

इसके अलावा इसमें मल्टीलिंगुअल सबटाइटल्स, प्राइवेट फोल्डर्स और मल्टीपल ऑडियो ट्रैक्स का सपोर्ट भी दिया गया है। Mi वीडियो एप में DLNA और मीराकास्ट का भी सपोर्ट है जिससे कि केवल एक टैप से किसी भी स्मार्ट टीवी पर कंटेंट को कास्ट किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static