गेमिंग के शौकिनों के लिए शाओमी लाया Yu Y720 लाइट माउस

7/3/2018 12:38:45 PM

जालंधर- चीनी कंपनी शाओमी ने गेमिंग के शौकिनों के लिए Yu Y720 Lite माउस को पेश किया है। Yu Y720 Lite माउस को राउंड ergonomic डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसकी मदद से इसे आसानी से होल्ड किया जा सकता है। गेमिंग माउस में 7-बटन सेटअप और नॉन-स्लिप सरफेस गेमिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस देता है। इस डिवाइस को चीन में RMB 349 (लगभग 3,600 रुपए) में लांच किया गया है। वहीं भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

 

 

शाओमी ने दावा किया है कि इसके एक्सटीरियर को आसानी से साफ किया जा सकता है। इसमें RGB lighting दी गई है जो कि 16.8 मिलियन कलर्स के साथ आती है।इसके साथ ही इसमें माइक्र-मोशन 2000W क्लिक लाइफ और PMW3360 ऑप्टिकल इंजन 48MHz 32bit मास्टर चिप से लैस है। यह गेमिंग की परफॉर्मेंस को बेहतर करता है।

 

 

अापको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने कंपनी ने Mi Mouse Pad और Mi Smart Mouse Pad को लांच किया था। इसके अलावा कंपनी ने पिछले साल Yu Y720 गेमिंग माउस को RMB 499 (लगभग 5,100 रुपए) में पेश किया था। 
 

Punjab Kesari