Xiaomi बना भारत का सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड , 5 साल में कर डाली 10 करोड़ फ़ोन्स की बिक्री !

9/7/2019 2:05:48 PM

गैजेट डेस्क : Xiaomi ने अपने कम बजट वाले Redmi और MI स्मार्टफोन सीरीज के साथ भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाई है। कम कीमतों पर स्मार्टफोन बेचना Xiaomi की पहचान बन गया है और कंपनी की यह रणनीति भारतीय मोबाइल यूज़र्स द्वारा भी इतनी पसंद की गई कि कुछ ही समय में Xiaomi कंपनी अन्य प्रतियोगियों से आगे निकलते हुए देश की नंबर एक मोबाइल ब्रांड बन गई है। Xiaomi की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गई कि Xiaomi भारत का नंबर एक स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। 

 

Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए लगभग सभी स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में एक हिट साबित हुए हैं और इन फोनों ने स्मार्टफोन सेल्स में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ते हुए, Xiaomi ने अब भारत में एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Xiaomi ने भारत में सिर्फ 5 साल में 100 मिलियन यानी 10 करोड़ स्मार्टफोन बेचे हैं।

 

पिछले साल भी थी Xiaomi की बादशाहत 

 

PunjabKesari

 

श्याओमी इंडिया के हेड मनु कुमार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके यह जानकारी सार्वजनिक की है। मनु जैन ने बताया कि Xiaomi ने भारतीय बाजार में अपने 5 सफल वर्ष पहले ही पूरे कर लिए हैं। वहीं, इन 5 सालों में Xiaomi ने 100 मिलियन यानी 10 करोड़ स्मार्टफोन यूनिट्स की बिक्री भी पूरी कर ली है। गौरतलब है कि इस डेटा की शुरुआत के साथ, Xiaomi भारतीय मोबाइल बाजार में पहला ऐसा ब्रांड बन गया है जिसने इतनी तीव्र गति से इतने सारे स्मार्टफोन बेचे हैं।

 

Image result for xiaomi phones together

 

हाल ही में सामने आई IDC रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 की दूसरी तिमाही के दौरान, यानी अप्रैल - मई - जून में, भारत में कुल 36.9 मिलियन (36. 9 करोड़) स्मार्टफोन बेचे गए। साल 2019 में बिकने वाले स्मार्टफोन्स में Xiaomi कंपनी ने सबसे ज्यादा मोबाइल बेचे हैं। इस दौरान भारतीय बाजार में Xiaomi की हिस्सेदारी 28.3 प्रतिशत थी। पिछले साल यानी 2018 की दूसरी तिमाही में Xiaomi की बाजार में 29.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

 

Image result for xiaomi phones together

 

रिपोर्ट के अनुसार, 2018 की दूसरी तिमाही की तुलना में, 2019 की दूसरी तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। इसी तरह, अप्रैल से जून के दौरान भारत में स्मार्टफोन की बिक्री 2019 में जनवरी से मार्च के महीनों के दौरान बिकने वाले स्मार्टफोन्स की तुलना में 14.8 प्रतिशत अधिक रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Harsh Pandey

Recommended News

Related News

static