Xbox One के लिए जारी हुई नई अपडेट, अब जल्दी स्टार्ट कर सकेंगे गेम्स

7/6/2018 6:45:00 PM

जालंधर- माइक्रोसॉफ्ट ने अाज अपने Xbox One के लिए जुलाई महीने की अपडेट को जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलेगें जिसमें FastStart प्रमुख है। यह नया फीचर Xbox यूजर्स को गेम को तेजी से डाउनलोड कर खेलनें में मदद करेगा। यानी फास्ट स्टार्ट, उन फ़ाइलों को प्राथमिकता देता है जिससे गेम को तेजी से स्टार्ट करने की आवश्यकता होती है।

 

 

इसके साथ ही फास्ट स्टार्ट की मदद से Xbox One कंसोल को उन फाइल्स के बारे में पहचनाने में मदद मिलती है जोकि गेमप्ले के लिए आवश्यक हैं। यह मौजूदा रेडी टू स्टार्ट फीचर से अलग है जो यूजर्स को पूरी तरह से डाउनलोड होने से पहले गेम लांच करने की इजाजत देता है।

 

 

इसके साथ ही अपडेट में अापको कुछ और फीचर्स भी मिलेगें जिसमें अब अाप नए तरीके से अपनी एप्स और गेम्स को ऑर्गनाइज कर सकते हैं। इसके साथ ही अगर अाप डैशबोर्ड पर Y बटन को दबाते है तो सर्च मीनू अोपन हो जाएगा। अापको जानकारी के लिए बता दें कि यह फीचर केवल अंग्रेजी भाषा कैटलॉग में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि अाने वाले समय में इसे सभी भाषाअो के लिए भी शुरू किया जा सकता है। 
 

Punjab Kesari