WWDC 2018 : एप्पल लांच कर सकती है अब तक का सबसे पावरफुल MacBook Pro

6/4/2018 4:57:15 PM

जालंधर- अमरीकी मल्टीनेशनल कंपनी एप्पल आज अपनी वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2018) का अायोजन करने जा रही है। कंपनी इस इवेंट के दौरान कई नए प्रोडक्ट्स और नई अपडेट्स को लेकर महत्तपूर्ण घोषणाएं करने वाली है जिसमें MacBook Pro, watchOS 5, MacOS 10.14, iPhone SE 2 और iOS 12 प्रमुख होंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि एप्पल इस इंवेट में अपना एक नया मैकबुक प्रो लांच कर सकती है। जोकि अधिक पावरफुल CPU से साथ अाएगा।

 

 

वहीं इससे पहले एक MacBook Pro मॉडल “MacBookPro14,3” के नाम से Geekbench पर स्पॉट हुई है। जिसके सभी स्पेसिफिकेशन्स भी इसमें लिस्ट किए गए हैं। कंपनी इसमें Intel’s Core i7-8750H CPU का इस्तेमाल कर सकती है। चिपसेट की बेस क्लॉक फ्रीक्वेंसी 2.21GHz की है। Geekbench पर लिस्टिंग मॉडल के मुताबिक इसे सिंगल कोर में 4,902 और मल्टी कोर में 22,316 का स्कोर मिला है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि इसमें 32जीबी रैम दी जा सकती है।

 

अापको बता दें कि भारतीय समयानुसार यह इंवेट आज रात 10.30 बजे से शुरू होगा।  यह दूसरे बार है जब यह कार्यक्रम सैन जोस में आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले पिछले साल भी WWDC 2017 को यहां आयोजित किया गया था। एप्पल का WWDC 2018 इवेंट देखने के लिए आपके पास एप्पल का डिवाइस होना अनिवार्य है। अगर आपके पास आईओएस 10 व इससे ऊपर के वर्जन वाला iPhone, iPad, iPod touch या मैक कम्प्यूटर है, तो सफारी के ज़रिए इवेंट को आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 

Punjab Kesari