क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे पहला SMS क्या था?, जल्द होने जा रही इसकी नीलामी

12/18/2021 2:36:08 PM

गैजेट डेस्क: आज के समय में टैक्स्ट मैसेज काफी आम बात हो गई है। लोग व्हाट्सएप्प के जरिए अनगिनत टैक्स्ट मैसेज भेज रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, वह कौन सा मैसेज था जिसे कि पहली बार किसी हैंडसेट पर भेजा गया था। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। आज से लगभग 29 साल पहले वर्ष 1992 में पहला टैक्स्ट मैसेज भेजा गया था। इस मैसेज को अभी भी संभाल कर रखा गया है और इसकी नीलामी 21 दिसंबर को होने वाली है।

जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन पहली कंपनी थी जिसके एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी को दुनिया का पहला टैक्स्ट मैसेज किया था। यह मैसेज 3 दिसंबर 1992 को किया गया था। इंजीनियर नील पापवर्थ (Neil Papworth) ने पहला मैसेज क्रिसमस की बाधई को लेकर किया था। इस तरह यह दुनिया का पहला टैक्स्ट मैसेज बन गया। यह मैसेज 14 कैरेक्टर का था।

अब दुनिया के पहले टैक्स्ट मैसेज की नीलामी 21 दिसंबर को होगी। इस मैसेज को फ्रांस में एगुटेस ऑक्‍सन हाउस (Aguttes Auction House) की ओर से नीलाम किया जा रहा है। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को सबसे पहले वोडाफोन ग्रुप की तरफ से प्रामाणिकता का एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उन्हें ऑरिजनल कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल का एक रेप्लिका मिलेगा जिसे कि वोडाफोन ने तैयार किया है। इसके अलावा कुछ डॉक्यूमेंट्स दिए जाएंगे जिनमें SMS के सेंडिग और रिसीविंग की जानकारी TXT में होगी। इसके अलावा उन्हें एक PDF फाइल भी मिलेगी।

Content Editor

Hitesh