Winter Olympics 2018: Google नए Doodle में उल्लू से करा रहा रैंपिंग
2/13/2018 11:13:04 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने Winter Olympics 2018 के मौके पर रोजाना नया डूडल बना रहा है। आज (13 फरवरी) को गूगल ने अपने डूडल में उल्लू को दिखाया। जब आप गूगल खोलेंगे तो आपके सामने गूगल लिखा आएगा। एक गुफा जैसी बनी है। उसके दोनों तरफ पानी दिखाया गया है। गुफा में उल्लू को सो रहा है। इसके ऊपर एक प्ले का निशान भी बना आ रहा है।
इसके अलावा अंगड़ाई लेने के बाद जैसे ही वह खड़ा होता है तो वह गिर जाता है। गिरने के बाद वह काफी आगे चला जाता है। वह बर्फ से गिरता हुआ जब काफी नीचे आ जाता है, तो उसे एक मैडल भी मिलता है। इसके बाद उल्लू के चारो तरफ ईमेल, ट्विटर, फेसबुक, गूगल सर्च, रिफ्रेश आदि के निशान बने आ जाते हैं। बता दें कि दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग में शीतकालीन ओलंपिक चल रहे हैं। इनमें स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग, स्केटिंग, स्की जंपिंग और कर्लिंग खेल शामिल हैं।