झटका! अब Instagram चलाने के लिए देने होंगे हर महीने पैसे? मिलेंगे इतने सारे फीचर्स

4/1/2026 6:47:25 AM

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया कंपनी Meta अपने पॉपुलर ऐप इंस्टाग्राम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है। कंपनी एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल 'Instagram Plus' पर काम कर रही है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। इस प्लान में ऐसे कई फीचर्स मिलने की चर्चा है जो अभी फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

किन देशों में हो रहा है टेस्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्लस का ट्रायल फिलहाल मेक्सिको, जापान और फिलीपींस जैसे चुनिंदा देशों में किया जा रहा है। अभी यह फीचर सीमित यूजर्स तक ही पहुंचा है, लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

क्या-क्या खास फीचर्स मिलेंगे?
इस पेड सर्विस का सबसे चर्चित फीचर है अनोनिमस स्टोरी व्यू, यानी आप किसी की स्टोरी बिना अपनी पहचान दिखाए देख सकेंगे। फिलहाल Instagram पर स्टोरी डालने वाला व्यक्ति यह देख सकता है कि उसकी स्टोरी किसने देखी है, लेकिन इस फीचर के साथ आपकी पहचान छिपी रहेगी।

इसके अलावा:

  • यूजर्स यह देख पाएंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार दोबारा देखा गया।
  • स्टोरी के लिए कई अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बनाई जा सकेगी (अभी सिर्फ Close Friends लिस्ट होती है)।
  • स्टोरी की अवधि 24 घंटे से ज्यादा बढ़ाई जा सकेगी।
  • हफ्ते में एक बार स्टोरी को हाइलाइट कर उसे सबसे ऊपर दिखाने का विकल्प मिलेगा, जिससे उसकी विजिबिलिटी बढ़ेगी।

और कौन से फीचर्स होंगे शामिल?
इंस्टाग्राम प्लस यूजर्स को Superlikes जैसे एनिमेटेड रिएक्शन भेजने का ऑप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा, स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च करने की सुविधा होगी, जिससे किसी खास व्यक्ति को ढूंढना आसान हो जाएगा।

क्या यह Verified प्लान जैसा है?
यह समझना जरूरी है कि Instagram Plus, Meta Verified प्लान से अलग है। Verified प्लान खासतौर पर क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए है, जिसमें ब्लू टिक और सिक्योरिटी फीचर्स मिलते हैं। वहीं इंस्टाग्राम प्लस आम यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

कितनी हो सकती है कीमत?
कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिन देशों में इसकी टेस्टिंग हो रही है वहां इसकी कीमत अलग-अलग है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब्सक्रिप्शन हर महीने करीब 100 से 200 रुपये के बीच हो सकता है। भारत में लॉन्च होने पर इसकी कीमत क्या होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

static