फर्जी खबरों पर रोक लगाने के लिए Wikipedia ने शुरू किया खास SWASTHA प्रोजेक्ट

4/6/2020 3:30:03 PM

गैजेट डैस्क: कोरोना वायरस के चलते फर्जी खबरें भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही हैं। यही वजह है कि लोग काफी भ्रमित भी हो रहे हैं। इसी बात पर ध्यान देते हुए विकीपीडीया एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जिसका नाम SWASTHA रखा गया है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य है कि लोगों तक कोविड-19 वायरस से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाई जा सके। 

  • विकिपीडिया के प्रोजेक्ट SWASTHA के संस्थापक अभिषेक सूर्यवंशी ने बताया है कि विकिपीडिया के आर्टिकल को सीडीसी और डब्ल्यूएचओ की आधिकारिक वैबसाइट की तुलना में लगभग 10 गुना अधिक पढ़ा जाता है। 10 लाख यूजर्स रोजाना विकिपीडिया के प्लेटफॉर्म पर रोजाना एक आर्टिकल पढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा है कि हम जल्द ही कंटेंट में सुधार करेंगे और लोगों तक वायरस से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाएंगे। SWASTHA प्रोजैक्ट पर इस समय भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय के साथ मिलकर काम हो रहा है।

Hitesh