यह अमेरिकी कंपनी कम कीमत में भारत लाई अपनी फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन

9/18/2021 12:58:41 PM

गैजेट डेस्क: अमेरिकी कंपनी व्हाइट वेस्टिंगहाउस ने अपनी फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे चार मॉडल्स में लाया गया है। भारत में लाई गई वाशिंग मशीन की इस नई रेंज में 6.5 किलोग्राम, 7.5 किलोग्राम, 8.5 किलोग्राम और 10.5 किलोग्राम वाले मॉडल को शामिल किया गया है। सभी मशीन्स की बिक्री अमेजन और फ्लिपकार्ट के जरिए हो रही है। इस फेस्टिव सीजन को लेकर कंपनी ने 30,000 यूनिट वॉशिंग मशीन्स को बेचने का लक्ष्य रखा है।

कीमत

  • 6.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 12,499 रुपए
  • 7.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 14,499 रुपए
  • 8.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 23,499 रुपए
  • 10.5 किलोग्राम मॉडल की कीमत 28,499 रुपए


वाशिंग मशीन्स के फीचर

  1. ये वाशिंग मशीन्स फ्रंट लोड के साथ आती हैं और इनमें 40 लीटर का ड्रम दिया गया है।
  2. इनमें इंटेलिजेंट वॉशिंग सिस्टम, ऑटो बैलेंस, फोम सेंसिंग जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं।
  3. प्रति साइकल यह मशीन 48 लीटर पानी की खपत करती है।
  4. इनमें एक डिस्प्ले पैनल दिया गया है जो टाइम इंडिकेटर, स्टार्ट/पॉज, डोर लॉक इंडिकेशन और एरर मैसेज आदि शो करता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static