भारत में जल्द होगी व्हाट्सएप UPI पेमेंट की शुरुआत

7/25/2019 9:08:32 PM

नई दिल्ली : पूरे भारत के व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है| अब अपने पसंदीदा मेस्सजिंग एप से पेमेंट कर सकने का आपका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है| व्हाट्सएप अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत भारत में इसी साल से करने वाला है|

ग्लोबल हेड कैथकार्ट ने नहीं बताई लॉन्च की तारीख

इस बात की घोषणा व्हाट्सएप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने गुरूवार को एक इवेंट में की| भारत के अपने पहले दौरे पर आये विल ने इवेंट के दौरान कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि आने वाले समय में पैसे ट्रांसफर करने को मैसेज भेजने जितना आसान बनाया जा सके| 

PunjabKesari

अब भारत में जल्द ही व्हाट्सप्प UPI पेमेंट सर्विस की शुरुआत होने वाली है लेकिन इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कैथकार्ट ने कोई भी पुष्टि नहीं की है| आपको बता दें कि व्हाट्सएप पिछले साल से ही भारत में 10 लाख से अधिक यूज़र्स के साथ अपनी पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग में लगा हुआ है| 

इस वजह से है व्हाट्सएप की इंडियन डिजिटल पेमेंट मार्किट पर नज़र 

भारत में फिलहाल 30 करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते है| व्हाट्सएप भारतीय डिजिटल पेमेंट मार्किट में शामिल होने के लिए इस लिए भी उत्साहित है क्योंकि यह मार्किट तेज़ी से बढ़ रहा है और 2023 तक इसके 135 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँचने के आसार है|

PunjabKesari

इन कारणों से व्हाट्सएप UPI सर्विस नहीं हो पा रही थी शुरू 

आरबीआई के शर्तो,पेमेंट ऑथेंटिकेशन और डाटा स्टोरेज की समस्या के चलते व्हाट्सएप को अपनी पेमेंट सर्विस की शुरुआत में देरी हो रही है| ताज़ा अपडेट के अनुसार कंपनी ने आरबीआई के शर्तो अनुसार ही पेमेंट सम्बंधित डाटा को स्टोर का सिस्टम तैयार कर लिया है| वैसे अगर व्हाट्सएप भारतीय डिजिटल पेमेंट मार्किट में दस्तक देने में सफल हो भी जाता है फिर उसे गूगल तेज़ ,पेटीएम और फोन पे जैसे डिजिटल पेमेंट एप का कड़ा सामना करना पड़ेगा जिनका पहले से इस मार्किट में दबदबा है| 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News

static