अब बिना नंबर के इस धांसू फीचर से एक साथ दो फोन में चलेगा WhatsApp

11/14/2022 11:09:03 AM

गैजेट डैस्क: व्हाट्सएप समय के साथ-साथ अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाती रहती है जिससे यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया जाता है। आज इस खबर के जरिए हम आपको इन नए फीचर्स के बारे में बताएंगे। व्हाट्सएप के इस फीचर का नाम मल्टी डिवाइस सपोर्ट है। इसको सेलेक्टेड बीटा टेस्टर्स के लिए जारी कर दिया गया है। 

इस फीचर से यूजर्स बिना सिम के भी सेकेंडरी फोन में वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा ही फीचर टेलीग्राम अपने यूजर्स को पहले से दे रहा है। ऐसे में अब वॉट्सऐप पर भी जल्द ये फीचर मिलने से यूजर्स काफी खुश है। इसमें देखा जा सकता है कि इसके लिए एक नया ऑप्शन दिया गया है। लिंक टू टैबलेट सपोर्ट के साथ फोन का भी सपोर्ट बीटा यूजर्स को मिल रहा है। इसके लिए लिंक्ड डिवाइस के ऑप्शन में Link with your phone का ऑप्शन मिलेगा।

इसके बाद ऐप QR कोड स्कैन करने के लिए कहेगा। ये ऐसा ही जैसे आप वॉट्सऐप को डेस्कटॉप या वॉट्सऐप वेब पर चलाने के लिए यूज करते हैं। फोन को वॉट्सऐप अकाउंट से लिंक करते ही आपके चैट्स दोनों फोन पर सिंक हो जाएंगे। लाइव लोकेशन, स्टिकर्स और ब्रॉडकास्ट जैसे फीचर्स सिंक नहीं होंगे। आप एक वॉट्सऐप अकाउंट से चार डिवाइस तक को ऐड कर सकते हैं। एक ही वॉट्सऐप अकाउंट से दो ज्यादा फोन्स को लिंक किया जा सकता है। जैसा की ऊपर बताया गया है। 

हालांकि, फिलहाल बीटा वर्जन होने की वजह से यूजर्स वॉट्सऐप के फीचर्स का फायदा नहीं उठा पाएंगे। बीटा वर्जन चलाते समय आप लाइव लोकेशन, मैनेज ब्रॉडकॉस्ट लिस्ट और स्टिकर जैसे फीचर्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। यह जानना जरूरी है कि फिलहाल यह फीचर केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। कंपनी अगले कुछ हफ्तों में से दूसरे बीटा यूजर्स के लिए भी जारी कर सकती है।
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News

static