16 जीबी रैम के साथ Voyo ने लांच किया नया 2-In-1 टैबलेट
4/7/2018 9:04:36 AM
जालंधरः चीन की मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी Voyo ने अपना नया टैबलेट VBook I7 Plus के नाम से लांच किया हैै। Voyo VBook I7 Plus एक 2-In-1 टैबलेट है। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी का ये टैबलेट 1 लाख रुपए की कीमत के आस-पास हो सकता है।
फीचर्सः
डिस्प्ले | 12.6 इंच (2880 x 1920 pixels) |
प्रोसैसर | इंटेल कोर i7-7500U “Kaby Lake” प्रोसैसर |
रैम | 16GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 512GB |
रियर कैमरा | 5MP |
फ्रंट कैमरा | 2MP |
बैटरी | 10,200mAh |
कनैक्टिविटी | वाई-फाई ड्यूल बैंड 802.11 a/b/g/n/ac, ब्लूटुथ 4.0, USB 3.0 पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक |