अब कम्प्यूटर से भी WhatsApp पर हो सकेगी वॉयस कॉलिंग

2/10/2018 4:31:16 PM

जालंधर- इंस्टेट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। वहीं कंपनी अपने यूजर्स को और बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक नया फीचर लाने की योजना बना रही है। इस फीचर के जरिए यूजर्स वेब से ही वॉयस कॉल भी कर पाएंगे।रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस वॉयस कॉलिंग फीचर को WhatsApp Web में लाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। हांलाकि कंपनी ने इसके बारे में अभी तक कोई की अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

 

व्हाट्सएप्प के इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने ट्वीट करके दी है। ट्वीट के मुताबिक व्हाट्सएप्प वेब के 0.2.8299 वर्जन पर यूजर्स वीडियो और वॉयस कॉल कर सकेंगे।वहीं इसके अलावा एेसी खबरे भी सामने अा रही हैं जिसमें बताया जा रहा है कि कंपनी वीडियो कॉलिंग सपोर्ट भी वेब के लिए मौजूद करा सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static