वोडाफोन आइडिया फिर से बढ़ा सकती है अपनी मोबाइल सेवाओं की कीमतें

1/26/2022 12:59:15 PM

गैजेट डेस्क: वोडाफोन आइडिया घाटे में जा रही है और एक बार फिर कंपनी अपनी मोबाइल सेवाओं की कीमतें इस साल बढ़ा सकती है। वोडाफोन आईडिया के MD और CEO रविंदर टक्करी ने कहा है कि इस समय एक महीना कंपनी की सेवा लेने के लिए यूजर को 99 रुपये देने पड़ते हैं। इसी लिए हमें उम्मीद है कि वर्ष 2022 में एक और बार कंपनी के प्लान्स की कीमतों में इजाफा होगा।

आपको बता दें कि Vi ने अपने सर्विस रेट में बढ़ोतरी की है यही वजह है कि Vi के सब्सक्राइबर्स 26.98 करोड़ से 24.72 करोड़ रह गए हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

static