इस फैस्टिव सीज़न में Vivo ने की अपने Y91i स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
11/4/2020 10:49:08 AM

गैजेट डैस्क: Vivo ने अपने Y91i स्मार्टफोन की कीमत में 500 रुपये की कटौती कर दी है जिसके बाद अब आप इसके 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 8,490 रुपये में खरीद सकेंगे। Vivo Y91i को नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है। आपको बता दें कि Vivo Y91i को इसी साल मार्च में भारत में दो स्टोरेज वेरियंट्स के साथ लॉन्च किया गया था।
Vivo Y91i स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.2 इंच की एचडी+ |
प्रोसैसर |
ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 |
रैम |
2 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच ओएस 4.5 |
रियर कैमरा |
13 मेगापिक्सल |
सैल्फी कैमरा |
5 मेगापिक्सल |
बैटरी |
4,030 एमएएच |
वजन |
163.5 ग्राम |
खास फीचर |
फेस ब्यूटी, टाइमलैप्स, पाम कैपचर और वॉयस कंट्रोल कैमरा एप्प |