Vivo ने लॉन्च किया Y81 का 4GB रैम वेरिएंट, कम्पैरिजन
9/28/2018 6:12:25 PM
गैजेट डैस्क : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी Vivo ने भारत में अपने लेटैस्ट स्मार्टफोन Y81 के 4GB रैम वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। इसे ग्राहक 13,490 रुपए कीमत में खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि वीवो इससे पहले अगस्त में Y81 स्मार्टफोन के 3GB रैम वेरिएंट को 12,990 रुपए कीमत में लॉन्च कर चुकी है जो अब 11,990 रुपए की कीमत के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Vivo Y81 के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.22 इंच की फुल व्यू HD प्लस |
स्क्रीन रेसोलुशन | 1520 x 720 पिक्सल्स |
प्रोसैसर | 2GHz हेलियो P22 ऑक्टा-कोर मीडियाटेक |
रैम | 4GB |
इंटरनल स्टोरेज | 32GB |
एक्सपेंडेबल स्टोरेज | 256GB |
बैटरी | 3260mAH |
रियर कैमरा | 13 मेगापिक्सल |
फ्रंट कैमरा | 5 मेगापिक्सल |
खास फीचर्स | HDR, प्रो मोड, पोर्ट्रेट बॉकै मोड और AI फेस ब्यूटी |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फनटच OS 4.0 |
कम्पैरिजन
आसूस जेनफोन मैक्स प्रो M1, रियलमी 2, ऑनर 9N और शाओमी रेडमी नोट 5 जैसे कई स्मार्टफोन्स इस प्राइस सैगमेंट में पहले से ही मौजूद हैं जो Vivo Y81 स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज हम आपको इन स्मार्टफोन्स का कम्पैरिजन एक चार्ट में दिखाएंगे। इसे देख आपको आसानी से तय करने में मदद मिलेगी कि इनमें से कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही रहेगा।
वीवो Y81 | आसूस जेनफोन मैक्स प्रो M1 | रियलमी 2 | ऑनर 9N | शाओमी रेडमी नोट 5 | |
डिस्प्ले | 6.2 इंच HD प्लस | 6.0 इंच फुल HD प्लस | 6.2 इंच HD प्लस | 5.84 इंच फुल HD प्लस | 5.99 इंच फुल HD प्लस |
प्रोसेसर | मीडियाटेक हीलियो P22 | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 636 | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 450 | किरिन 659 | क्वालकोम स्नैपड्रैगन 625 |
रियर कैमरा | 13MP | 13MP+5MP | 13MP+2MP | 13MP+2MP | 12MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP | 8MP | 8MP | 16MP | 5MP |
मैमोरी | 4GB + 32GB | 4GB+64GB | 4GB + 64GB | 3GB + 32GB | 4GB + 64GB |
बैटरी | 3260mAh | 5000 mAh | 4230 mAh | 3000 mAh | 4000 mAh |
कीमत | 11,990 रुपए | 12,999 रुपए | 10,990 रुपए | 11,999 रुपए | 11,999 रुपए |