Vivo जल्द लॉन्च करेगी नया Y73 स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
6/7/2021 5:01:06 PM
गैजेट डेस्क: Vivo जल्द ही अपने नए Y73 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को आगामी 10 जून को लॉन्च किया जा सकता है, हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी लॉन्च डेट का कोई खुलासा नहीं किया है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन पर्पल और ब्लैक में लाया जा सकता है। यह एक 4G स्मार्टफोन होगा। Vivo Y73 स्मार्टफोन को भारत में 20,000 के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y73 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.44 इंच की फुलएचडी प्लस, एमोलेड, (2400×1080 पिक्सल्स रेजॉलूशन) |
प्रोसैसर |
मीडियाटेक हीलियो G95 |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप |
64MP (प्राइमरी) + 2MP (मोनोक्मो सेंसर) + 2MP (मैक्रो लेंस) |
फ्रंट कैमरा |
16MP |
बैटरी |
4000mAh (33 वॉट की फास्ट चार्जिंग) |