भारत में शुरू हुई Vivo के इस नए स्मार्टफोन की बिक्री
1/3/2021 10:57:03 AM
गैजेट डैस्क: वीवो इंडिया ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y20A को भारत में लॉन्च किया था और अब कंपनी ने इसकी बिक्री भी ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए शुरू कर दी है। इस फोन को 6.5 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले व 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया है। कंपनी ने इस फोन को लेकर दावा किया है कि इसके जरिए यूज़र 17 घंटे की एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग कर सकता है। वीवो Y20A के 3 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,490 रुपये है। ग्राहक इसे नीबूला ब्लू और डाउन व्हाइट कलर वेरियंट में खरीद सकते हैं।
Vivo Y20A की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.51 इंच की HD+, IPS |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 439 |
रैम |
3 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
64 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 11 पर आधारित फनटच OS 11 |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
13MP (प्राइमरी लेंस) + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा |
8MP |
बैटरी |
5,000mAh |
कनैक्टिविटी |
4G, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो यूएसबी पोर्ट, जीपीएस और एफएम रेडियो |
खास फीचर |
10 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट |