लीक हुए Vivo X30 Pro के स्पैसिफिकेशन्स, लांच से पहले सामने आई अहम जानकारी
12/16/2019 5:43:04 PM
गैजेट डैस्क: चीन की मोबाइल फोन निर्माता कम्पनी वीवो जल्द अपने नए X30 Pro स्मार्टफोन को लांच करने वाली है। लांच से पहले ही इस स्मार्टफोन के स्पैसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं जिनसे पता चलता है कि यह फोन 5G नैटवर्क कनैक्टिविटी के साथ आएगा और इसमें 6.44 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई होगी, जिसके टॉप राइट कोर्नर पर होल पंच कैमरा मौजूद होगा।
Vivo X30 Pro के स्पैसिफिकेशन्स (अनुमानित)
डिस्प्ले | 6.44 इंच की फुल HD+, AMOLED |
प्रोसैसर | सैमसंग एक्सीनॉस 980 |
RAM | 8GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 128GB |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 9 पाई |
रियर कैमरा | 64MP (प्राइमरी) + 32MP (सकैंडरी शूटर) + 8MP + 13MP |
खास फीचर | इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन |
जूमिंग कैपेबिल्टी | 60x सूपर जूम |
बैटरी | 4,350mAh |
कनैक्टिविटी | ड्यूल 5G सपोर्ट |