इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ कल लांच होगा  Vivo X21 स्मार्टफोन

3/18/2018 12:14:53 PM

जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो 19 मार्च यानी कल एक इवेंट का आयोजन कर रही है, जिसमें वे अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo X21 को पेश करेगी। कंपनी ने इसके लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरु कर दिए है। कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इन्वाइट्स के आधार पर ये संकेत मिलते हैं कि Vivo X21 स्मार्टफोन बेज़ल-लेस डिस्प्ले से लैस होगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा।

 

कहा जा रहा है कि Vivo X21 स्मार्टफोन Vivo X20 Plus UD का अपग्रेड वर्जन होगा। कंपनी ने Vivo X20 Plus UD को इस साल ही लॉन्च किया था, इसमें भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। इसके अलावा कंपनी वीवो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V9 की लॉन्चिंग डेट से पर्दा हटा दिया है। वीवो ने साफ़ किया है कि इस हैंडसेट को मार्च महीने के अंत तक लांच कर दिया जाएगा। हालांकि इसे सबसे पहले चीनी बाजार में पेश किया जाएगा।

Punjab Kesari