वीवो V5s स्मार्टफोन की कीमत में हुई भारी कटौती
12/11/2017 12:22:36 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अप्रैल महीने में भारत में अपने वीवो वी5एस स्मार्टफोन को 18,990 रुपए की कीमत के साथ लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपए की कटौती कर दी है, जिसके बाद इसे 15,990 रुपए की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन अमेजन पर एक्सक्लूसिव रुप से बिक्री के लिए उपलब्ध है।
वीवो V5s स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.5 इंच की HD डिस्प्ले ( रेजोल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर 64bit प्रोसैसर |
रैम | 4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 64GB |
माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 256GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 20MP |
बैटरी | 3000mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 (Funtouch OS 3.0) |
कनैक्टिविटी | 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटुथ 4.0, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी |