डुअल सैल्फी कैमरे के साथ वीवो ने भारत में लॉन्च किया V20 Pro 5G स्मार्टफोन
12/2/2020 5:21:58 PM
गैजेट डैस्क: वीवो ने डुअल सैल्फी कैमरे के साथ अपने V20 Pro 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट के साथ लाया गया है। वीवो इंडिया के डायरेक्टर, ब्रांड स्ट्रेटजी, निपुन मार्या ने फोन की लॉन्चिंग पर कहा कि, "एक ग्लोबल तकनीकी ब्रांड के रूप में, हम इनोवेशन की सीमाओं से आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं। हम वीवो V20 सीरीज़ का विस्तार कर काफी उत्साहित हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वीवो V20 प्रो को शानदार कैमरे के साथ हम लेकर आए हैं।"
कीमत की बात की जाए तो इसके 8 जीबी रैम और 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वाले वेरिएंट को 29,990 रुपये की कीमत के साथ भारत में उपलब्ध किया जाएगा। ग्राहक इसे मिडनाइट जैज़ और सनसेट मेलोडी कलर वेरियंट में खरीद सकेंगे।
Vivo V20 Pro 5G की स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.44 इंच की फुल एचडी प्लस |
प्रोसैसर |
क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 765G |
रैम |
8 जीबी |
इंटर्नल स्टोरेज |
128 जीबी |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 10 पर आधारित फनटच ओएस 11 |
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप |
64MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड एंगल लैंस) + 2MP (मोनोक्रोम लैंस) |
फ्रंट कैमरा |
44MP + 8MP |
बैटरी |
4,000mAh |
कनैक्टिविटी |
5G, 4G LTE, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट |