Vivo ने जारी की लिस्ट, इन स्मार्टफोन्स को जल्द मिलेगा एंड्रॉयड 12 का अपडेट

10/21/2021 4:17:40 PM

गैजेट डेस्क: हाल ही में गूगल ने अपनी पिक्सल 6 स्मार्टफोन सीरीज के लिए एंड्रॉयड 12 के अपडेट को जारी किया है और अब वीवो भी अपने यूजर्स के लिए एंड्रॉयड 12 को जल्द जारी करने वाली है। वीवो स्मार्टफोन यूजर्स को जल्द एंड्रॉयड 12 पर आधारित FunTouch OS बीटा का अपडेट मिलेगा। वीवो ने अपने कुछ फोन मॉडल्स की लिस्ट जारी की है जिनमें X,V,Y और S सीरीज के स्मार्टफोन शामिल हैं। 

वीवो द्वारा जारी की गई लिस्ट
 

नवंबर 2021 के अंत तक vivo X70 Pro+ स्मार्टफोन को मिलेगा अपडेट
दिसंबर 2021 के अंत तक vivo X60 Pro+, vivo X60 Pro, vivo X60, vivo V21, vivo Y72 5G को मिलेगा अपडेट
जनवरी 2022 के अंत तक vivo X70 Pro, vivo V21e, vivo V20 2021, vivo V20, vivo Y21, vivo Y51A, vivo Y31 स्मार्टफोन्स को मिलेगा अपडेट
मार्च 2022 के अंत तक vivo X50 Pro, vivo X50, vivo V20 Pro, vivo V20 SE, vivo Y33s, vivo Y20G, vivo Y53s, vivo Y12s को मिलेगा अपडेट
अप्रैल 2022 की शुरुआत में vivo S1, vivo Y19 को मिलेगा अपडेट
अप्रैल 2022 के अंत तक vivo V17 Pro, vivo V17, vivo S1 Pro, vivo Y73, vivo Y51, vivo Y20, vivo Y20i, vivo Y30 को मिलेगा अपडेट

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static