4,500mAh की बैटरी के साथ चीन में लॉन्च हुआ Vivo S6 5G स्मार्टफोन
4/1/2020 12:30:59 PM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी वीवो ने अपने लेटैस्ट S6, 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,698 (करीब 28,678 रुपये) रखी गई है वहीं इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटर्नल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीनी युआन 2,998 (करीब 31,860 रुपये) है। इस फोन को 4 अप्रैल से चीन में ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।
Vivo S6 5G के स्पैसिफिकेशन्स
डिस्प्ले | 6.44 इंच की एमोलेड |
प्रोसैसर | Exynos 980 |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 10 पर आधिरित फनटच OS 10 |
क्वाड रियर कैमरा सैटअप | 48MP (प्राइमरी)+8MP (अल्ट्रा वाइड शूटर)+2MP (मैक्रो लैंस) 2MP (डेप्थ सेंसर) |
सैल्फी कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4,500mAh |
कनैक्टिविटी | 5G नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ और USB टाइप-C पोर्ट |