वीवो के इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती, जानें नई कीमत
12/7/2017 2:34:21 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस साल मार्च महीने में अपने वीवो Y53 स्मार्टफोन को भारत में 9,990 रुपए कीमत के साथ लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपए की कटौती कर दी है, जिसके बाद इस स्मार्टफोन को 8,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। बता दें कि यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
वीवो Y53 स्मार्टफोन के फीचर्स
| डिस्प्ले | 5 इंच की HD डिस्प्ले ( रेजोल्यूशन 960 x 540 पिक्सल्स) |
| प्रोसैसर | 1.4GHz क्वॉड कार क्वालकॉम 425 प्रोसैसर |
| रैम | 2GB |
| इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
| माइक्रोएसडी कार्ड स्पोर्ट | 256GB |
| रियर कैमरा | 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 5MP |
| बैटरी | 2500mAh |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉयड 6.0 Funtouch OS 3.0 |
| कनैक्टिविटी | 4G LTE, ब्लूटुथ 4.2 और वाई-फाई |

