ट्रेक बाइक्स ने भारत में लांच की प्रीमियम और सुपर प्रीमियम साइकिल्स

3/15/2018 6:10:48 PM

जालंधर- अमरीकी बाइसकल निर्माता कंपनी ट्रेक बाइक्स ने भारत में 34 बाइसकल मॉडल्स लांच किए हैं। ये साइकल्स दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नै और इंदौर में कंपनी की डीलरशिप्स पर अवेलेबल होंगी। वहीं इनमें सड़क, पहाड़ से लेकर हाइब्रिड कैटेगरीज़ तक ऐसी साइकिल्स हैं जो प्रीमियम और सुपर प्रीमियम सेगमेंट में आती हैं।

 

PunjabKesari

 

ट्रेक बाइसकल्स इंडिया के कंट्री मैनेजर नवनीत बांका ने कहा कि वह भारत में तकनीकी तौर पर अडवांस बाइसकिल्स को लॉन्च करने के बाद काफी खुश हैं।

 

कीमत 

इन साइकल्स की कीमत 20,000 रुपए से शुरू होकर 1.70 लाख रुपए तक जाती है। बता दें कि ट्रेक बाइसकल्स की शुरुआत 1976 में हुई। कंपनी को साइकिल्स बनाते हुए चार दशक से जयादा का समय हो गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static