अपकमिंग स्मार्टफोन्स: आने वाले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये 2 कमाल के फोन्स, जानें संभावित कीमत
1/16/2022 12:25:10 PM
गैजेट डेस्क: भारत में आने वाले हफ्ते में दो नए शानदार स्मार्टफोन्स लॉन्च होने वाले हैं। इनमें से एक फोन शाओमी का होगा, वहीं दूसरा फोन रियलमी का बताया जा रहा है। ये दोनों फोन्स मिड बजट सेगमेंट में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारे जाएंगे।
Xiaomi 11T Pro
- लॉन्च डेट - 19 जनवरी 2022
- संभावित कीमत - 40,000 रुपये
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी 12GB RAM के साथ अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। शाओमी 11टी प्रो में हरमन कार्डोन कंपनी द्वारा तैयार किए गए स्टीरियो स्पीकर्स मिलेंगे। इस फोन में मिलने वाली डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रैश रेट को सपोर्ट करेगी।
शाओमी 11टी प्रो को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज व 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जाएगा। इसके सभी स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत भारत में 40 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है।
Realme 9i
- लॉन्च डेट - 18 जनवरी 2022
- संभावित कीमत - 15,000 रुपये
रियलमी ने कुछ दिन पहले ही अपने Realme 9i स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया है। अब इसे कंपनी भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारने वाली है। कंपनी लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन वर्चुअल तरीके से करेगी।
इस इवेंट को लेकर कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। Realme 9i को भारत में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा और यह अपने सेगमेंट का पहला फोन होगा जिसमें यह प्रोसैसर मिलेगा। इसमें 6जीबी रैम और 128जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Realme 9i की संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
6.6 इंच की FHD+, 2400x1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, रिफ्रैश रेट 90Hz |
प्रोसैसर |
स्नैपड्रैगन 680 |
ऑपरेटिंग सिस्टम |
एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 Lite |
ट्रिप्ल रियर कैमरा सैटअप |
50MP (प्राइमरी) + 2MP (मैक्रो लेंस) + 2MP (मोनोक्रोम लेंस) |
फ्रंट कैमरा |
16MP |
बैटरी |
5,000mAh, 33W फास्ट चार्जिंग की सपोर्ट |
कनेक्टिविटी |
डुअल Wi-Fi, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक, GPS और USB टाईप-C पोर्ट |