विकलांग यात्रियों के लिए Uber ने लांच की यह नई सर्विस

10/31/2017 6:08:43 PM

जालंधर- कैब सर्विस एप्प Uber ने एक uberACCESS सेवा को बेंगलुरु में लांच कर दिया है। इस नई सर्विस को खासतौर पर डिसेबल्ड यात्रियों को लिए पेश किया गया है। कंपनी का कहना है की इसे जल्द ही अन्य शहरों में भी पेश कर दिया जाएगा।

 

uberACCESS 

सामान्य यात्रियों से कई गुना अधिक दिक्कतों का सामना डिसेबल्ड यात्रियों को करना पड़ता है। वह अपनी मर्जी कहीं आ जा नहीं सकते हैं, इसके लिए उन्हें लम्बी प्लानिंग की जरुरत होती है। उबर के इस नई सेवा से अब ऐसा बिलकुल नहीं होगा। uber ने इसके लिए फिलहाल 500 ड्राइवर्स और 500 कैब को सुविधाजनक बनाया है। इन कैब्स में हाइड्रोलिक लिफ्ट दी गई है, जिससे व्हीलचेयर को आसानी से कार में लाया जाए।

 

uberASSIST 

यह सेवा सीनियर सिटीजन्स की मदद के लिए है जिन्हें अतिरिक्त असिस्टेंस की आवश्यकता होती है। इसके लिए कंपनी ने अपने वाहनों को और बेहतर व आरामदायक बनाया है और साथ ही यात्रियों की सुविधाओं की जरुरत का भी इसमें खास ध्यान रखा जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static