एक बार फिर नए अवतार में आ रही है TVS की धांसू बाइक Apache RR 310, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान

8/31/2021 2:03:56 PM

नेशनल डेस्क: अगर आप भी बाइकों के शौकीन हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लीजिए। दरअसल  टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में 2021 TVS Apache RR 310 को भारत में दोपहिया निर्माता की फ्लैगशिप मोटरसाइकिल को नये और दमदार फीचर्स के साथ बेहतरीन अपडेट्स के साथ उतारा गया है। बाइक के दीवाने इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। TVS Motor ने नई Apache RR 310 की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है।

क्या है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय मार्केट में 2021 TVS Apache RR 310 की एक्स शोरूम कीमत 2.59 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि 2017 में कंपनी ने Apache RR 310 को लॉन्च किया था और इस बाइक में लगातार अपडेट होते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से 2021 TVS Apache RR 310 में फैक्ट्री बिल्ट-टू-ऑर्डर (BTO) सिस्टम दिया गया है। BTO सिस्टम की मदद से ग्राहक अपनी पूरी यात्रा को रियल-टाइम में ट्रैक कर सकते हैं।

क्या है खूबियां
TVS की तरफ से इसमें कस्टमाइज किट्स दिए गए हैं। इनमें डायनेमिक और रेस किट्स शामिल हैं। डायनेमिक किट में फुली एडजस्टेबल फ्रंट फॉर्क, फुल एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक और एंटी रस्ट ब्रास कोटेड ड्राइव चैन दिया गया है। इसके फ्रंट फॉर्क में 20-स्टेप कम्प्रेशन डैम्पिंग, 20-स्टेप रिबाउंड डैम्पिंग और 15 मिलीमीटर का प्रीलोड एडजस्टमेंट दिया गया है। वहीं, इसके रियर मोनोशॉक में 20-स्टेप रिबाउंड डैम्पिंग और 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट दिया गया है। रेस किट की बात करें तो, इसमें नया हैंडलबार दिया गया है, जो 8 डिग्री नीचे है। यह ज्यादा अग्रेसिव है। वहीं TVS का कहना है कि 2021 Apache RR 310 अगले दो महीनों के लिए सीमित संख्या में 150 यूनिट्स में उपलब्ध होगी। बाइक को कस्टमाइज किया जा सकता है और इसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है।
 

नई Apache RR310 की कॉन्फ़िगरेशन लागत इस प्रकार है:
डायनेमिक किट:                 12,000 रुपये
रेस किट:                             5,000 रुपये
रेस रेप्लिका ग्राफिक्स:          4,500 रुपये
रेड अलॉय व्हील्स:                1,500 रुपये
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News

static