TVS ने लॉन्च किए दो नए मॉडल्स Apache RTR 160 और Apache RTR 180, जानें कीमत और फीचर्स

9/8/2022 4:30:01 PM

ऑटो डेस्क. TVS Motor Company कंपनी ने अपनी लोकप्रिय बाइक के दो नए मॉडल्स भारतीय बाजार में उतार दिए हैं, जिनमें Apache RTR 160 और Apache RTR 180 मॉडल्स शामिल हैं। इन दोनों बाइक्स के पावर ट्यून में सुधार किया गया है और इनके वजन को भी कम किया गया है। Apache RTR 160 का 2kg और Apache RTR 180 1kg तक कम किया गया है। 


कीमत

PunjabKesari
Apache RTR 160 को तीन वेरिएंट ड्रम, डिस्क और ब्लूटूथ वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें ड्रम की कीमत 1.18 लाख रुपये, डिस्क की कीमत 1.22 लाख रुपये और ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 1.25 लाख रुपये है। वहीं Apache RTR 180 सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1.31 लाख रुपये रखी गई है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम पर हैं। Apache RTR 160 को 5 कलर ऑप्शन ब्लू, रेड, ब्लैक, ग्रे व व्हाइट और Apache RTR 180 को 2 कलर ऑप्शन ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। 


पावरट्रेन

PunjabKesari
Apache RTR 160 में 160cc वाला सिंगल-सिलेंडर टू-वॉल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8400rpm पर 15bhp की पावर और 7000rpm पर 13.9Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं Apache RTR 180 में 180cc के सिंगल-सिलेंडर टू-वाल्व एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8500rpm पर 17bhp की पावर और 7000rpm पर 15.5Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसे भी 5 स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।


फीचर्स

PunjabKesari
इन बाइक्स में फ्यूल इंजेक्शन, एबीएस, डुअल चैनल एबीएस, स्लिपर क्लच और स्मार्टकनएक्सोनेट टीएम है। इसके अलावा इसमें राइड मोड, एलईडी हेडलैंप आदि गए हैं। दोनों बाइक्स में एडवांस ब्लूटूथ इनेबल फुली डिजिटल इंस्ट्रमेंट कलस्टर और वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static