शुरू हुई Toyota Yaris की बुकिंग्स, इतने पैसों में कर सकते हैं बुक

3/20/2018 11:49:28 AM

जालंधर : टोयोटा ने अपनी लेटेस्ट कॉम्पैक्ट सेडान कार Yaris की बुकिंग्स आज से शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक यह कार मई 2018 में लॉन्च होगी और भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी सियाज़ व होंडा सिटी को कड़ी टक्कर देगी। इसे खरीदने की चाह रखने वाले लोग 50,000 रुपए कीमत अदा कर इसे बुक कर सकते हैं।

PunjabKesari

 

कार में दिए गए लेटैस्ट फीचर्स
टोयोटा यारिस में प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 7 एयरबैग्स, डिस्क ब्रेक्स, एलईडी हाईलाइट्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल व ऑटो प्रोजैक्टर हैडलैंप्स लगाए गए हैं। वहीं इसके अलावा इसमें रियर कैमरा, टचस्क्रीन नेविगेशन, फॉक्स लैदर सीट्स, क्रूज़ कंट्रोल व स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स भी मिलेेंगे जो कार चलाते समय सैटिंग्स बदलने में मदद करेंगे। 

PunjabKesari

 

1.5 लीटर इंजन
15-इंच साइज के अलॉय व्हील्स के साथ टोयोटा यारिस में 1.5-लीटर का डुअल VVT-i पेट्रोल इंजन लगा है जो 6-स्पीड मैन्युअल व 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प में उपलब्ध होगा। माना जा रहा है कि इस कार की कीमत 8 से10 लाख रुपए के बीच हो सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static