नए ड्यूल टोन कलर में पेश हुई Toyota Etios Liva, जानें खासियत

7/7/2018 11:56:54 AM

जालंधर- जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने भारत में इटिऑस लिवा के ड्यूल टोन वेरिएंट को ऑरेंज कलर में लांच कर दिया है। कार में ड्यूल टोन वर्मिलियन रैड और सुपर व्हाइट कलर को अब कलर कॉम्बिनेशन के लिए इस्तेमाल किया है जो इसे काफी शानदार बना रहा है। कंपनी ने नई इटिऑस लिवा को डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन में उपलब्ध कराया है। जिसमें इस नई कार की एक्सशोरूम कीमत 5.85 लाख रुपए से शुरू होकर 7.44 लाख रुपए तक जाती है।

 

PunjabKesari

 

अाकर्षक डिजाइन 

कंपनी ने अपनी इस नई कार को काफी अाकर्षक डिजाइन में पेश किया है जिसमें कार में ब्लैक टॉप, कार की ग्रिल, बंपर, ओवीआरएम और रियर स्पॉइलर को ब्लैक शेड दिया गया है। वहीं कार में पुराने मॉडल के समान 10-स्पोक वाले डायमंड कट अलॉय व्हील्स, अगले बंपर में कार्बन फाइबर स्टालिंग और अगले फॉग लैंप्स के लिए क्रोम बेज़ल्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कार के पिछले बंपर और इलैक्ट्रिक ओवीआरएम के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल दिया है।

 

इंजन

टोयोटा ने नई लिवा में पुराने मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.4-लीटर डीजल इंजन दिया है। कार का पेट्रोल इंजन 79 bhp की पावर और 104 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार का डीजल इंजन 67 bhp की पावर और 170 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने कार में दिए दोनों इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिया है।

 

PunjabKesari

 

सेफ्टी फीचर्स

कंपनी ने अपनी इस कार में कई सेफ्टी फीचर्स को सामिल किया है जिसमें ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, कीलेस एंट्री, आईसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट प्रमुख है। टोयोटा इटिऑस लिवा ड्यूल टोन वेरिएंट के साथ स्टीयरिंग में लगे ऑडियो कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स और 251-लीटर का बूट स्पेस दिया है। 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static