मार्च महीने में बिकने वाली ये हैं टॉप 9 MPV और SUVs, जानें कौन सी रही पहले नंबर पर

4/8/2021 11:39:12 AM

ऑटो डैस्क: कार कंपनियों ने मार्च 2021 में हुई बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस महीने जहां सब-4-मीटर एसयूवी को ग्राहकों द्वारा पसंद किया गया है वहीं एमपीवी सेगमेंट ने भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। मार्च 2021 में हुई एमपीवी सेल्स की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम मारुति सुजुकी की अर्टिगा का आता है। मार्च 2021 में इसके कुल 9,303 यूनिट्स की बिक्री की गई है जबकि बीते साल मार्च में कंपनी ने केवल 3,969 यूनिट्स ही बेचे थे। ऐसे में इस एमपीवी ने बिक्री में 134 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

दूसरे स्थान पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की बोलेरो ने जगह बनाई है। बीते महीने बोलेरो के 8,905 यूनिट्स की बिक्री हुई है जबकि बीते साल कंपनी ने इस एसयूवी के 2,080 यूनिट्स की बिक्री की थी। इस साल इसकी बिक्री में 328 प्रतिशत की बढ़त हासिल हुई है। टोयोटा किर्लोस्कर की लोकप्रिय एमपीवी टोयोटा इनोवा की बात करें तो कंपनी ने बीते माह इसके 5,743 यूनिट्स की बिक्री की है, वहीं बीते साल मार्च में इसके सिर्फ 3,810 यूनिट्स की बिक्री ही हुई थी। इस साल इसकी बिक्री में 50.7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।

Rank Model Mar21 Mar20 Growth (%)
1 Maruti Suzuki Ertiga 9,303 3,969 134
2 Mahindra Bolero 8,905 2,080 328
3 Toyota Innova Crysta 5,743 3,810 50.7
4 Renault Triber 4,133 1,644 151
5 Maruti XL6 3,062 2,221 37.8
6 Mahindra Marazzo 255  23 1008
7 Toyota Vellfire 65 96 -32.2
8 Kia Carnival 45 1,117 -96
9 Datsun Go Plus 30 12 150


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static