Independence Day 2020: अब तक भारत में बनाई गई हैं ये 6 सबसे मशहूर कारें

8/15/2020 1:53:31 PM

ऑटो डैस्क: 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भारत में ही बनाया गया है, लेकिन पूरी दुनिया इनसे वाकिफ है। इनमें से कुछ कारें तो ऐसी हैं जिनकी बिक्री पूरी दुनिया में की गई हैं और ये कारें बहुत सफल भी रही हैं। इन्हीं 6 कारों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं।

1. रेवा आई

रेवा आई भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार थी जिसे कि भारत सहित 26 ग्लोबल बाजारों में बेचा गया था। रेवा आई बैंगलोर की एक कंपनी द्वारा तैयार की गई कार थी जिसे कि महिंद्रा ने खरीद लिया था। वर्ष 2011 में इसे बेचा गया और उसके बाद इसकी जगह ई2ओ इलेक्ट्रिक कार ने ले ली।

2. डीसी अवंती

भारत में डीसी अवंती कार महंगी होने के कारण ज्यादा बिक नहीं पाई है, लेकिन यह भारत में तैयार की गई पहली स्पोर्ट्स कार है। इसमें 2.0 लीटर इंजन लगाया गया है जो 248 बीएचपी की पॉवर पैदा करता है।

3. हिन्दुस्तान एम्बेसडर

यह भारत की सबसे आईकनिक कारों में से एक है। हिन्दुस्तान एम्बेसडर को वर्ष 1958 में लाया गया था और यह भारत में तैयार की गई पहली कारों में से एक हैं। इसे पूर्व राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और आम लोगों द्वारा इस्तेमाल किया गया है।

4. टाटा इंडिका

टाटा मोटर्स ने भारत के पैसेंजर वाहन सेगमेंट में इसे लॉन्च किया था। इसके पहले कंपनी सिर्फ कमर्शियल वाहनों के लिए जानी जाती थी। मारुति जेन को टक्कर देने के लिए लाई गई इस कार को सबसे सफल कारों में से एक कहा जाता है। इस कार की सफलता के बाद टाटा मोटर्स ने इसे सेडान, एस्टेट व कैब वर्जन में भी उतारा था।

5. महिंद्रा स्कॉर्पियो

महिंद्रा स्कॉर्पियो के जरिए महिंद्रा ने पैसेंजर वाहन सेगमेंट में एंट्री मारी थी। यह कंपनी द्वारा भारत में बनाई गई कार थी तथा यह महिंद्रा की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2002 में लाई गई थी। यह अब तक भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय SUVs में से एक बनी हुई है।

6. टाटा नैनो

दुनिया की सबसे सस्ती कार लाने के सपने को पूरा करने के लिए रतन टाटा द्वारा इस कार को पेश किया गया था। इसे दोपहिया व तिपहिया वाहनों की जगह लेने के लिए ही लाया गया था। शुरूआत में इस कार को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन यह जल्द ही खत्म हो गई। कुछ समय बाद कंपनी ने इसे अपेडट तो किया लेकिन इससे इसकी कीमत पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई।  

Choose One

Hitesh