गूगल ने इन 5 भारतीय ऐप्स को बताया बैस्ट, जानें कैसे करती हैं काम

1/26/2022 4:09:12 PM

गैजेट डेस्क: आज के समय में लोग जॉब सर्च से लेकर, फिटनेस ट्रेनिंग, मेडिकल और एजूकेशन बेस्ड काम के लिए ऐप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। गूगल ने 5 ऐसी ऐप्स को टॉप-5 बेस्ट लोकल ऐप्स करार दिया है जिनकी लिस्ट आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

Evolve
यह एक हेल्थ स्टार्टअप है जोकि लोगों को मेंटली मजबूत बनाने में मदद करता है। यह ऐप लोगों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करती है। इस ऐप के दुनियाभर में करीब 100,000 से ज्यादा यूजर्स हैं।

HOTSTEP
महामारी के दौरान इस ऐप को लॉन्च किया गया था। इस ऐप की स्थापना एक्टर-डांसर और उद्यमी विनय खंडेलवाल ने की है। ये डांसर्स के लिए उपलब्ध किया जाने वाला ऑनलाइन प्लेटफोर्म है। इस ऐप के यूजर्स 1000 शहरों में मौजूद हैं।

being
जिन लोगों को मेंटल हेल्थकेयर की काफी जरूरत होती है उनके लिए being ऐप काफी मददगार साबित हो सकती है। being के सह-संस्थापक और सीईओ वरुण गांधी ने बताया है कि यह एक ऐसा प्लेटफोर्म है जो बच्चों को सेल्फ थेरेपी मुहैया करवाता है। इसका मकसद साल 2030 तक एक बिलियन लोगों की मदद करना है।

SORTIZY
इस ऐप को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जोकि खाना बनाना पसंद करते हैं। इस ऐप की मदद से आपको अपनी पसंद का खाना खोजने में मदद मिलती है। साथ ही खाना बनाने की योजना और उसे अंजाम तक पहुंचाने में ऐप मददगार साबित होता है। 

jumpingMinds
jumpingMinds ऐप को खास तौर पर मेंटल हेल्थ और वेलनेस से जुड़ी चुनौतियों को हल करने के लिए लाया गया है। यह ऐप यूजर को तत्काल तनाव से मुक्त करने में मदद करती है। ऐप के 100k+ यूजर्स हैं।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static