आज बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे शाओमी के ये स्मार्टफोन्स
11/29/2017 9:29:55 AM
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2017_11image_09_29_290145685jhgd.jpg)
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में अपने दो नए स्मार्टफोन रेडमी Y1 और Y1 लाइट के नाम से भारत में लांच किए है। वहीं, अब यह स्मार्टफोन्स आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और Mi.com के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। कीमत की बात करें तो कंपनी के Y1 (3GB) वेरियंट की कीमत 8,999 रुपए है और (4GB) वेरियंट की कीमत 10,999 रुपए है। वहीं, कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन Y1 लाइट की कीमत 6,999 रुपए है। दोनों स्मार्टफोन्स गोल्ड और डार्क ग्रे कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं।
रेडमी Y1 के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.5 इंच (रेजल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 435 प्रोसैसर |
रैम | 3GB/4GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 32GB/64GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 16MP |
बैटरी | 3,080mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड 7.1.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी | डुअल सिम सपोर्ट, 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटुथ , GPS/GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और USB टाइप |
रेडमी Y1 लाइट के फीचर्स
डिस्प्ले | 5.5 इंच (रेजल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल्स) |
प्रोसैसर | 1.4 GHz क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसैसर |
रैम | 2GB |
इंटर्नल स्टोरेज | 16GB |
माइक्रोएसडी कार्ड | 128GB |
रियर कैमरा | 13MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 3,080mAh |
ऑपरेटिंग सिस्टम | एंड्रॉ़यड 7.1.1 नॉगट |
कनैक्टिविटी | 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटुथ 4.2, GPS/GLONASS, 3.5 मिमी ऑडियो जैक और USB टाइप C |