Year Ender 2021: TikTok ने छोड़ा सभी ऐप्स को पीछे, बनी इस साल की सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप

12/31/2021 12:28:58 PM

गैजेट डेस्क: चीन की शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप TikTok भारत में बैन हो चुकी है। यह ऐप शुरू में ही काफी वायरल हो गई थी और बहुत ही कम लोग होंगे जो इसके बारे में नहीं जानते होंगे। अब टिकटॉक के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। TikTok ऐप साल 2021 की दुनिया की सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाली ऐप बन गई है।

हैरानी की बात तो यह है कि TikTok ने साल 2021 में ग्लोबली इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप को भी पीछे छोड़ दिया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी कंपनी Apptopia की रिपोर्ट से मिली है।

दुनिया भर में 2021 में इन ऐप्स का बरकरार रहा दबदबा

  1. TikTok (656 मिलियन)
  2. Instagram (545 मिलियन)
  3. Facebook (416 मिलियन)
  4. WhatsApp (395 मिलियन)
  5. Telegram (329 मिलियन)
  6. Snapchat (327 मिलियन)
  7. Zoom (300 मिलियन)
  8. Spotify (203 मिलियन)
  9. Subway Surfer (191 मिलियन)
  10. Rolox (182 मिलियन)

Content Editor

Hitesh