हार्ट रेट सैंसर और 7 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ भारत में लॉन्च हुई किफायती स्मार्टवॉच
8/23/2020 1:20:31 PM

गैजेट डैस्क: गूगल के स्वामित्व वाली कंपनी Mobvoi ने भारत में अपनी नई किफायती स्मार्टवॉच TicWatch GTX लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच में 14 वर्क आउट मोड्स दिए गए हैं। इसमें हर्ट रेट मॉनिटरिंग जैसा काम का फीचर भी मिलता है। इसके अलावा यह वॉच 7 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ लाई गई है। TicWatch GTX की भारत में कीमत 5,669 रुपये है और यह ब्लैक कलर में ही मिलेगी। इसे Mobvoi की वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। यह स्मार्टवॉच फिलहाल 10 फीसदी छूट की साथ मिल रही है, वैसे इसकी वास्तविक कीमत 6,299 रुपये है। इसकी बिक्री तीन सितंबर से शुरू होगी, हालांकि फिलहाल इसकी बुकिंग्स को शुरू किया गया है।
TicWatch GTX की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले |
1.28 इंच की TFT टच |
प्रोसैसर |
RLC8762C |
रैम |
160KB |
इंटर्नल स्टोरेज |
16MB |
खास फीचर |
हर्ट रेट मॉनिटरिंग |
14 मोड्स |
साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग और बास्केटबॉल आदि |
बैटरी |
200mAh |
कनैक्टिविटी |
ब्लूटूथ 5.0 |