13 इंच स्क्रीन से लैस है ये विंडो लैपटॉप
10/25/2017 2:04:08 PM

जालंधरः दमदार फीचर्स से लैस और बडी स्क्रीन वाला लैपटॉप तो हर कोई खरीदना चाहता है, लेकिन सोच ये रहती कि लैपटॉप लिया कौन सा जाएं। वैसे तो भारतीय बाजार में 13 इंच स्क्रीन साइज वाले कई लैपटॉप हैं, जो अपने डिजाइन से आपको अट्रैक्ट कर सकते हैं। लेकिन अाज हम अापको कुछ एेसे खास लैपटॉप के बारें में बताएंगे जो बडी स्क्रीन से तो लैस है ही, साथ ये लैपटॉप विंडो, मैक ओएस जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी ऑपरेट करते हैं।
सैमसंग नोटबुक 9 -
यह अल्ट्राबुक काफी पतली है, जो दिखने में काफी प्रीमियम क्वॉलिटी की लगती है। यह नोटबुक 8जीबी रैम और डुअल इंटेल कोर i5 प्रोसैसर से लैस है।
एसर एस्पायर S13-
इस लैपटॉप में 13.3 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसमें 4जीबी रैम और 8जीबी रैम दी गई है। वहीं, इसमें 128जीबी और 512 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें इंटल HD ग्राफिक्स 520 प्रोसैसर दिया गया है।
लेनोवो योगा 910 -
इसमें आपको इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ 4K डिस्प्ले का ऑप्शन भी मिल रहा है। कंपनी ने इसमें यूएसबी सी पोर्ट दिया है लेकिन यूएसबी टाइम ए को भी बरकरार रखा गया है। इसमें 8जीबी/16जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1टीबी तक बढाया जा सकता है।
आसुस जेनबुक फ्लिप UX360 -
इसमें टू इन वन लैपटॉप की फ्लेक्सिबिलिटी है। बैटरी को छोड़कर आप UX360 में अपनी जरूरतों को देखते हुए कई तरह के इंटरनल कस्टमाइजेशन कर सकते हैं। इसमें 4जीबी/8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है।