रेडमी नोट 5 प्रो को कड़ी टक्कर देगा Asus का यह नया स्मार्टफोन

5/3/2018 10:07:23 AM

जालंधरः ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी असूस ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपने Zenfone Max Pro M1 स्मार्टफोन को लांच किया था। वहीं, यह स्मार्टफोन अाज पहली बार फ्लिपकार्ट पर प्री-अार्डर के लिए पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को दो वेरियंट में पेश किया है। इसके 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरियंट की कीमत 10,999 रुपए और 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपए रखी गई है।

 

ऑफर्सः

अॉफर्स की बात करें तो अगर अाप वोडाफोन सब्सक्राइबर हैं और इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 10जीबी एडिशनल डाटा मिलेगा। इसके लिए आपको एक साल के लिए 199 रुपए व उससे उपर का प्लान लेना होगा। साथ ही इस फोन को अाप नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते है। 

 

Asus Zenfone Max Pro M1 के फीचर्सः

 डिस्प्ले          6 इंच (रेजोल्यूशन1080x2160 pixel)
 प्रोसैसर          क्वॉलकाम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसैसर  
  रैम      3GB/4GB
 इंटर्नल  स्टोरेज  32GB/64GB
 रियर कैमरा    13MP/5MP
 फ्रंट कैमरा       8MP
 बैटरी          5000mAh
  अॉपरेटिंग  सिस्टम  एंड्रॉयड 8.1 नॉगट
 कनैक्टिविटी   4जी, VoLTE, 3G, वाई-फाई, ब्लूटुथ और जीपीएस 

Punjab Kesari