Free Fire और BGMI को टक्कर देने के लिए लॉन्च होगी यह मेड इन इंडिया गेम

1/30/2022 11:13:46 AM

गैजेट डेस्क: Free Fire और BGMI को टक्कर देने के लिए अब भारतीय बैटल रॉयल गेम लाई जाएगी। पुणे बेस्ड गेम स्टूडियो SuperGaming ने बैटल रॉयल मोबाइल गेमिंग इंडस्ट्री में एंट्री करने की घोषणा कर दी है। इस भारतीय गेम का नाम Indus Battle Royale रखा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है। सिर्फ ये जानकारी सामने आई है कि इस गेम को 2022 यानी कि इसी साल पेश किया जाएगा।

SuperGaming ने इस गेम को लेकर एक डेडिकेटेड वेबसाइट भी बनाई है। वेबसाइट पर बताया गया है कि Indus दुनिया के लिए एक मेड-इन-इंडिया बैटल रॉयल गेम होगी। इसे मोबाइल, पीसी और कंसोल्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Hitesh

Recommended News

Related News

static