OnePlus के इन दो स्मार्टफोन्स को मिला फेस अनलॉक फीचर

5/26/2018 8:35:51 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने OnePlus 3 और OnePlus 3T स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 5.0.3 अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में यूजर्स को फेस अनलॉक मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी OxygenOS 5.0.3 अपडेट को सभी OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स के लिए उपलब्ध करा रहा है। यह अपडेट बैच में उपलब्ध होगा। OnePlus 3 और OnePlus 3T यूजर्स OxygenOS 5.0.3 अपडेट के लिए Settings > System अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं। 

 

फेस अनलॉक लाने अलावा अपडेट, फाइल मैनेजर, मौसम, लॉन्चर और गैलरी ऐप्स में भी सुधार पेश किया गया है। OxygenOS 5.0.3 अपडेट लॉन्चर में एक और रिफाइन शेल्फ यूआई डिजाइन, ऐप शॉर्टकट के लिए नया डिजाइन, और अधिक पॉप-अप विकल्प जैसे नए ऐप आइकन दबाए जाने पर नए सुधार लाता है।

 

OnePlus 3 के फीचर्सः

 

डिस्प्ले  5.5 इंच AMOLED (1920x1080 पिक्सल्स)
प्रोसैसर  2.2GHz क्वॉडकॉर स्नैपड्रैगन 820
रैम  6GB
इंटर्नल  स्टोरेज  64GB
रियर कैमरा  16MP
फ्रंट कैमरा  8MP
बैटरी  3,000mAh
अॉपरेटिंग सिस्टम  एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो
कनैक्टिविटी  4G LTE ब्लूटुथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, माइक्रो यूएसबी 2.0

 

OnePlus 3T के फीचर्सः

 

डिस्प्ले  5.5 इंच AMOLED (1920x1080 पिक्सल्स)
प्रोसैसर  2.3GHz क्वॉडकॉर स्नैपड्रैगन 821
रैम  6GB
इंटर्नल  स्टोरेज  64GB
रियर कैमरा  16MP
फ्रंट कैमरा  16MP
बैटरी  3,400mAh
अॉपरेटिंग सिस्टम  एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो
कनैक्टिविटी  4G LTE ब्लूटुथ 4.2, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n/ac, माइक्रो यूएसबी 2.0

 

Punjab Kesari