Oppo के इन फोन्स को अब मिलेगी ColorOS 7 अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
4/12/2020 2:39:20 PM
गैजेट डैस्क: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी ओप्पो ने एंड्रॉयड 10 पर आधारित अपने लेटैस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम ColorOS 7 को जल्द रोलआउट करने का निर्णय लिया है। कम्पनी ने कहा है कि सबसे पहले Find X, Reno2 और R17 Pro स्मार्टफोन्स के लिए इस अपडेट को रोलआउट किया जाएगा। कम्पनी ने अपने स्मार्टफोन्स मॉडल्स की लिस्ट जारी की है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। इससे आपको आसानी से पता चलेगा कि कौनसे स्मार्टफोन मॉडल को किस दिन OS अपडेट मिलेगी।
पूरी लिस्ट -
Model | Rollout Date |
Find X | April 13 |
Find X Lamborghini Edition | April 13 |
Find X Super Flash Edition | April 13 |
Reno2 | April 17 |
R17 | April 20 |
R17 New Year Edition | April 20 |
R17 Pro | April 20 |
R17 Pro New Year Edition | April 20 |
R17 Pro King of Glory Edition | April 20 |
Reno Z | April 20 |
Reno2 Z | April 25 |
इन मॉडल्स पर किया गया अपडेट को पोस्टपोन
Oppo F9 और Oppo F9 Pro स्मार्टफोन्स को मिलने वाले ट्रायल अपडेट को कम्पनी ने पोस्टपोन कर दिया है। ओप्पो ने कहा है कि COVID-19 महामारी की स्थिति के चलते Oppo F9 और F9 Pro को ColorOS 7 अपडेट मिलने में देर हो सकती है।