OnePlus ने इन डिवाइसिस के लिए जारी किया OxygenOS Open Beta 3 अपडेट

1/31/2018 11:07:35 AM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस OnePlus 5 और 5T के लिए OxygenOS Open Beta 3 अपडेट को जारी कर दिया है। OxygenOS Open Beta के रिलीज के साथ कंपनी ने क्लिपबोर्ड एप को हटा दिया है और इसे हटाने के पीछे का कारण कंपनी ने यूजर्स फीडबैक को बताया है। क्लिपबोर्ड एप्प को हटाने के अलावा OnePlus ने कई नए फीचर्स को स्मार्टफोन में पेश किया है। 

 

इसमें आए नेविगेशन फीचर्स को आप सेटिंग मेन्यू में जाकर डिसेबल कर सकते हैं। एक बार नेविगेशन बार को डिसेबल करने के बाद होम बटन को डिसप्ले के निचले हिस्से के स्वाइप करके बदला जा सकता है। वापस जाने के लिए OnePlus 5T उपयोगकर्ताओं को नीचे के बाएं या दाएं हिस्से से ऊपर की ओर स्वाइप करने की आवश्यकता होती है, जबकि मल्टीटास्किंग पैन को मध्य से स्वाइप करके और खुले एप को पकड़कर ट्रिगर किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

static