चंद मिनटों में हर भाषा को ट्रांसलेट करेगा ये इयरफोन
7/10/2017 4:08:20 PM

जालंधर- टैक्नोलजी के इस युग में प्रतिदिन कई एेसे अविष्कार हो रहे है जिनसे हमारा जीवन सरल बनता जा रहा है। इसी के तहत ट्रांसलेट वन टू वन' नामक एक ऐसा डिवाइस मार्केट में आने वाला है, जो हर भाषा को ट्रांसलेट कर सकेगा। जानकारी के मुताबिक यह आईबीएम सुपरकंप्यूटर वॉटसन की मदद से काम करेगा।
फिलहाल ये डिवाइस अंग्रेजी, जापानी, स्पैनिश, ब्रीजिलियन, जर्मन, चीनी, फ्रेंच, इटैलियन और पुर्तगाली भाषा को ट्रांसलेट करेगी। कुछ समय बाद इसमें हिंदी और अंग्रेजी भाषा भी जुड़ जाएगी। यह डिवाइस ऑस्ट्रेलिया स्टार्टअप कंपनी लिंगमो इंटरनेशनल ने बनाया है। इसके इस्तेमाल के लिए दो लोगों को यह इयरपीस पहनना होगा। इसकी कीमत 179 डॉलर यानी लगभग 11,551 रुपए बताई गई है। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस अगले महीने तक बाजार में आ सकता है।