2023 Auto Expo में डेब्यू कर सकती है ये गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट

9/5/2022 5:44:53 PM

ऑटो डेस्क. कुछ कार निर्माता साल 2023 में भारतीय बाजार अपने प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाले हैं। इन गाड़ियों के लिए फिलहाल कंपनियों द्वारा ऑफिशियल तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इन गाड़ियां को 2023 Auto Expo में पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन गाड़ियों के बारे में....


1. Maruti Jimny 5-Door

PunjabKesari

मारुति अपनी 5-Door Jimny को साल 2023 में होने वाले Auto Expo में पेश कर सकती है। नई 5-Door Jimny में 1.5 लीटर डीजल इंजन मिल सकता है, जो कि 103bhp की पावर और 138Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा। 

 

2. Maruti YTB-Based SUV

PunjabKesari

Maruti YTB-Based SUV पहली बार ऑटो एक्सपो 2022 में पेश की गई थी। नई Maruti YTB-Based coup SUV को भी ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी द्वारा इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। कुछ समय इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान भारत में देखा गया था। 

 

3. Hyundai Creta Facelift

 

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट हाल ही में इंटरनेशनल बाजार में सामने आई थी और इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में दूसरी Hyundai कार होगी जिसे LEVEL 2 ADAS के साथ पेश किया जाएगा और इसमें नया लुक, अपडेटेड केबिन और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे।


4. Toyota Innova HyCross

 

नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा हाईक्रॉस को पेट्रोल हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा अनुमान है कि नई Innova में नया इंटीरियर दिया जाएगा, जिसमें कई शानदार फीचर्स शामिल किए जाएंगे। 

 

5. Mahindra Thar 5-Door

PunjabKesari

Mahindra अपनी नई 5-Door Thar को जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कंपनी इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में भी पेश कर सकती है। 5-Door Thar में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। इस कार को टेस्टिंग के दौरान भारतीय सड़कों पर देखा गया है। 

 

6. Tata Harrier Facelift

 

नई Tata Harrier Facelift के भी ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू करने की उम्मीद है। इस कार में एक नया टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, एक अपडेटेड केबिन, नया लुक के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। 

 

7.Tata safari facelift 


टाटा सफारी फेसलिफ्ट को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे हैरियर फेसलिफ्ट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें नया पावरट्रेन ऑप्शन, अपडेटेड एक्सटीरियर भी दिए जाने की संभावना है। लॉन्च होने के बाद यह मार्केट में मौजूद XUV700 को टक्कर देगी।


8. MG Small Electric SUV

PunjabKesari

नई MG Small Electric SUV के पहले ऑटो एक्सपो 2022 में डेब्यू करने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण ऑटो एक्सपो 2022 को रद्द कर दिया गया। अब कहा जा रहा है कि नई MG Small Electric SUV ऑटो एक्सपो 2023 में डेब्यू कर सकती है। इसका प्रभावशाली प्रदर्शन इसे शानदार कार बना देगा। नहीं इस कार को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह 200-300 किमी की रेंज दे सकती है।

 

9.Honda Compact SUV 


होंडा 2023 में ऑटो एक्सपो में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। जिसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


10. New Kia Carnival

PunjabKesari

New Kia Carnival को वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया जा चुका है। अब इसे भारतीय बाजार में लाने की तैयारी की जा रही है। New Kia Carnival को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया जा सकता है। इस कार में अपडेटेड लुक और अधिक आरामदायक केबिन सहित और बहुत कुछ देखने को मिल सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur

Recommended News

Related News

static